लक्ष्मण पटेल इंटर कॉलेज पड़िया में भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग शिविर प्रारम्भ
बस्ती। जनपद के पड़िया बाजार स्थित लक्ष्मण पटेल इंटर कॉलेज में रविवार को भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग शिविर का आयोजन संगठन मंत्री कुंवर जी के नेतृत्व में शुरू किया गया। शिविर में प्रांत प्रभारी व जिलाध्यक्ष का स्वागत कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग सत्र को शुरू किया गया। जिसमें किसान की रीति नीति, संगठनात्मक,रचनात्मक, आंदोलनात्मक योजना के बारे में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रांतीय मंत्री गोरक्ष प्रांत डॉ चक्रधर द्विवेदी
ने बताया यह गैर राजनीतिक राष्ट्रवादी किसान संगठन है जो कि हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर किसान हित के लिए संघर्ष करता है शिविर में जिला अध्यक्ष यादव यशोदा नंद पांडे राजेश राय प्रांत उपाध्यक्ष गोरक्ष प्रांत जवाहर लाल वर्मा जिला महामंत्री कौशलेंद्र मोहन पांडे दयाराम जिला मंत्री अवधेश कुमार द्विवेदी अजय सिंह तथा युवा प्रमुख आनंद धर द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

