उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकोन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकोन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन



05 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन


यूपी,बस्ती। जिले के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह की अगुवाई में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बस्ती में 5 सितंबर दिन सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों ने संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्ती के सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी हरीश द्विवेदी होंगे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी बस्ती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, हरैया विधानसभा के विधायक अजय सिंह, मांडलिक मंत्री बस्ती मंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के योगेंद्र पाण्डेय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती डॉo इंद्रजीत प्रजापति उपस्थित रहेंगे।

उक्त कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती अनुसरना सिंह को बस्ती जिला प्रशासन एवं शिक्षक संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी जनपदीय कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया की सभी ब्लॉक के ब्लॉक पदाधिकारी व जनपदीय पदाधिकारी व शिक्षक कार्यक्रम में पहुंचकर शिक्षक संघ का हौसला अफजाई करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.