5100 दियो से जगमग हुआ हनुमान बाग मंदिर

 5100 दियो से जगमग हुआ हनुमान बाग मंदिर 



पूरे देश में दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

दीपो के उत्सव में लोग मंदिरों और घरों पर दीप जलाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशियां बांटते हैं और बधाई देते हैं। 

प्रेम और सौहार्द का यह त्यौहार भारत देश में श्रेष्ठ त्यौहार में गिना जाता है।

रविवार की देर शाम छोटी दीपावली पर श्री हनुमान जयंती के अवसर पर बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लाक क्षेत्र के ऐतिहासिक चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के द्वितीय पडाव स्थल हनुमान बाग चकोही मंदिर पर हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य दिपोत्सव का आयोजन किया गया।

जिसमे मंदिर व मंदिर के परिसर मे क्षेत्र के लोगों द्वारा 5100 दीपक जलाया गया। 

जिसमे दुबौलिया ब्लॉक के विभिन्न विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा, आनंद शुक्ला, कृष्ण दत्त, राजमंगल पाठक, विनय सिंह सोनू, गणेश पाठक, दिलीप यादव, श्याम जी शुक्ल, लल्लू सिंह, अनिल सिंह , निखिल, हरिओम पान्डे, शिव प्रसाद सिंह, अमन सहित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.