यूपी: डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जगह चढ़ा दिया मुसम्मी का जूस, मरीज की मौत,अस्पताल सील

यूपी। अस्पतालों की मनमानी और लापरवाही के किस्से आप आए दिन सुनते हैं. प्रयागराज में उपचार के नाम पर जान से खिलवाड़ का ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स के नाम पर मौसमी के जूस चढ़ा दिया गया। मरीज की जान के साथ खिलवाड़ का आरोप प्रयागराज के झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल पर लगा है। जहां पर 3 दिनों पहले भर्ती मरीज को प्लेटलेट्स की जगह पर मौसमी का जूस चढ़ाया गया। इसके बाद डेंगू मरीज की तबीयत खराब होने के बाद दूसरी जगह पर रेफर किया गया। जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि मरीज को प्लेटलेट्स की जगह पर मौसमी का जूस चढ़ाया जा रहा था। इसी बीच डेंगू मरीज की मौत भी हो गई।


मामले का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ के नेतृत्व में एक जांच टीम भी गठित कर दी गई है। जांच टीम ने हॉस्पिटल का दौरा किया है, मामले मृतक के परिजन और हॉस्पिटल प्रबंधन का बयान भी दर्ज किया गया है। सीएमओ डॉक्टर नानक शरण का कहना है कि मामले की जांच रिपोर्ट तलब की गई है। जल्द ही अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

सीएमओ डॉक्टर नानक शरण ने बताया कि मामले में किस स्तर की लापरवाही हुई है। यह फिलहाल जांच पड़ताल के बाद ही साफ हो सकेगा. लेकिन मौसमी का जूस प्लेटलेट की जगह पर चढ़ाया जाना बेहद चिंताजनक है। ऐसे में प्रथम दृष्टया जो लापरवाही अस्पताल प्रबंधन की तरफ से बरती गई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो गिरोह प्लेटलेट्स के नाम पर पैसे की उगाही कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस टीम लगी हुई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.