बस्ती: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर महिला अस्पताल में नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य जन जागरूकता व उपचार शिविर का हुआ आयोजन

बस्ती। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला अस्पताल परिसर में शनिवार को नि:शुल्क  मानसिक स्वास्थ्य जन जागरूकता व उपचार शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 23 से ज्यादा मानसिक रोगियों ने अपना पंजीकरण कराया, जिन्हें परामर्श के साथ ही इलाज की भी सुविधा मिली। 


 गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला, अध्यक्षता कर रहे सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, सीएमएस डॉ. केडी पांडेय, नोडल अधिकारी डॉ. एस बी सिंह, मनोचिकित्सक डॉ एके दुबे ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

डॉ. एके दूबे ने कहा कि वर्ष 1982 में केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रमों में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम को शामिल किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए 1996 में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वर्ष 2017 में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम लागू किया गया। अब हर व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच का अधिकार है। हर व्यक्ति को गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार मिला हुआ है। रोग को कभी छिपाएं नहीं तथा पौष्टिक आहार, व्यायाम व स्वस्थ वातावरण बनाकर मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है। 

सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि यहां के लोग इलाज हेतु गोरखपुर या लखनऊ जाते थे लेकिन यह हमारे जिले में उपलब्ध है।  साइकेट्रिक सोशल वर्कर डॉ. राकेश कुमार ने बताया विश्व मानसिक दिवस सप्ताह के रूप में 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। 

गैर संचारी रोग के प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद गौरव शुक्ला ने कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हमें वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य चिंताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और नए सिरे से इसके समाधान के लिए अवसर प्रदान करता है।

नीलम शुक्ला साइकेट्रिक नर्स, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, अविनाश सिंह, विवेक श्रीवास्तव फिजियोथेरेपिस्ट  एवं महिला चिकित्सालय के स्टॉफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.