बस्ती: प्रधान प्रतिनिधि अमन पाण्डेय ने बाढ़ पीड़ितों में किया भोजन का वितरण

(आनंदधर द्विवेदी)

दुबौलिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन के अतिरिक्त जिले के तमाम समाजसेवी भी अब बाढ़ पीडितों में राहत सामग्री तथा भोजन का वितरण कर रहे हैं। इसी क्रम में दुबौलिया विकासखंड के रामनगर गांव के प्रधान प्रतिनिधि अमन पाण्डेय ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में भोजन का वितरण किया।


प्रधान प्रतिनिधि अमन पाडेय ने  क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाके में अपने सहयोगियों के साथ बाढ़ से प्रभावित तथा बाढ़ से फंसे लोगों के बीच खाना एवं पानी का पैकेट बाँटा।

प्रधान प्रतिनिधि अमन पाण्डेय ने कहा कि हम अपनी टीम के साथ लगातार प्रयासरत है कि ज्यादा से ज्यादा अपने क्षेत्र के लोगों के लिए मदद कर सके, में अपनी टीम व सहयोगियों के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में पूरी ताकत से हर संभव मदद पहुँचाने की कोशिश में दिन रात लगा हूँ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.