परिषदीय विद्यालय में बाल मेले का आयोजन।
बस्ती। जिले के कप्तानगंज विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करचोलिया में विद्यालय के छात्रों द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया।
साथ भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए लोगों ने उन्हें नमन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश उपाध्याय एवं सहायक अध्यापक गिरजेश दुबे की देखरेख में बाल मेले में बच्चों द्वारा स्टाल लगाकर मेले का आयोजन किया गया।
विद्यालय के छात्रों द्वारा खाद्य वस्तुओं में हलवा, समोसा, चाऊमीन, मोमोज,पकौड़ी, सहित अन्य सामानों का स्टॉल लगाया गया बच्चों द्वारा बनाए गए खाद्य वस्तुओं का ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार में सराहना की वही स्टाल में लगाए गए शैक्षिक गुणवत्ता को बताने वाले बैनर और पोस्टर को उपस्थित लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिवनाथ चौबे एवं सहदेव दुबे द्वारा फीता काट कर किया गया।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, शिक्षक चंद्रमोहन यादव, मंगला प्रसाद मौर्य,विजय भारती, प्रमिला सिंह, प्रियंका यादव,सारजन चतुर्वेदी,अर्चना वर्मा,माया देवी,सुधा,शुभम गुप्ता,प्रेमनाथ,प्रदीप कुमार, राम तीरथ, राजित राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

