मरीजों के मसीहा कहे जाने वाले अनिल त्रिपाठी को किया गया सम्मानित

मरीजों के मसीहा कहे जाने वाले अनिल को किया गया सम्मानित



यूपी, बस्ती। जिले में स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या में प्रेसचंद्र साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डान वास्को स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में मरीजों के मसीहा कहे जाने वाले मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट के समाजसेवी अनिल त्रिपाठी सहित अन्य विभूतियों को सम्मानित किया गया।

बस्ती जिले के हरैया के संसारीपुर चौराहे के निकट ठुठवा गांव के निवासी अनिल त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र के सैंकड़ों मरीजों का उपचार लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में कराया जाता है।जिस भी व्यक्ति द्वारा उनसे सहयोग मांगा जाता है। वह दिन रात न देखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों के लोगों की मदद करते हैं। उनके द्वारा किए गए सहयोग की सराहना पूरे जिले में होती है। पीजीआई,राम मनोहर लोहिया अस्पताल, केजीएमयू सहित लखनऊ के बड़े अस्पतालों में जनसहयोग की भावना को रखते हुए मरीजों का इलाज करवाते हैं।

सम्मान समारोह में अनिल त्रिपाठी सहित साहित्यकार पंडित चंद्रबली मिश्र, उपेंद्र शुक्ल, बाबूराम वर्मा, फूलचंद्र चौधरी, चंद्रमोहन लाल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ मिश्र, पंकज कुमार सोनी को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजेश मिश्र ने आगंतुकों का स्वागत किया। वरिष्ठ साहित्यकार सत्येंद्र नाथ मतवाला ने वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के जीवन वृत्तियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही सम्मानित की गई विभूतियों के सामाजिक योगदान की सराहना की। वीके मिश्र, विनय कुमार श्रीवास्तव, प्रेमलता, मुकेश कुमार त्रिपाठी आदि ने भी अपनी बात रखी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.