नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन
बस्ती जिले के पोखरा बाजार के श्री राम जानकी हनुमानगढ़ी मंदिर पर 21 नवंबर से 29 नवंबर 2022 तक गिरिजेश दास जी महाराज के दिशा निर्देशन में नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है।
जिसमें मंदिर परिसर में राम विवाह महोत्सव व भव्य मेले के साथ विराट संत सम्मेलन का आयोजन है।
21 नवंबर को कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश के साथ संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा।
कथा व्यास के रूप में श्री राधेश्याम जी महाराज द्वारा क्षेत्र के लोगों को संगीतमयी श्रीराम कथा का रसास्वादन कराया जाएगा।
यज्ञाधीश गिरजेश दास जी महाराज ने जानकारी दी कि श्रीराम जानकी हनुमान गढ़ी मंदिर पोखरा बाजार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है।
जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करते हैं।
क्षेत्र के लोगों के अपार जन सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि उक्त कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि 21 नवंबर को कलश यात्रा के साथ मंडप प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित है। साथ ही राम विवाह महोत्सव, भव्य मेला एवं विराट संत सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित है।
उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को राम जानकी विवाह महोत्सव व भव्य मेले का आयोजन किया गया है।
29 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्र के लोगों के उपस्थिति के लिए आग्रह करते हुए उन्होंने उक्त कार्यक्रम की जानकारी दी।
कार्यक्रम के यज्ञाधीश गिरजेश दास जी महाराज ने बताया कि दूरदराज से आए हुए संत महात्माओं का आतिथ्य करने का अवसर मिलेगा एवं क्षेत्र के लोगों के जन सहयोग से यह कार्यक्रम सकुशल संपन्न होगा।

