उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस सम्मान समारोह 2022 के कार्यक्रम में सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी
यूपी, बस्ती मंडल। अमर उजाला दैनिक एवं राज ग्लोबल एकेडमी संत कबीर नगर द्वारा आयोजित "पुलिस सम्मान समारोह" में वर्ष 2022 में उत्कृष्ट कार्य हेतु अमर उजाला मीडिया परिवार, राज ग्लोबल एकेडमी परिवार एवं मुख्य अतिथि प्रेम रंजन सिंह,आईएएस, जिलाधिकारी संतकबीर नगर एवं सोनम कुमार, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव को प्रमाण पत्र, मोमेंटो एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्य व सम्मान पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए बेहतरीन व सराहनीय, कम्युनिकेटिंग पुलिसिंग एवं जनता के कार्यों व उनके साथ उचित सम्मान व तालमेल बनाए रखने हेतु प्रदान किया गया।