बस्ती। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को बस्ती न्यायालय ने बुधवार को 10 वर्ष का कठोर कारावास तथा 23 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
बता दे जनपद न्यायालय ने बुधवार को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को 8 वर्ष बाद 10 वर्ष सश्रम कारावास व 23 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। बता दे पूरा मामला बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र का है। वर्ष 2015 में नाबालिग किशोरी को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने के मामले में लालगंज थाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले को ऑपरेशन शिकंजा के तहत चयनित कर लगातार पैरवी भी की जा रही थी। वही 8 साल बाद सुनवाई के बाद कोर्ट ने आज आरोपी को 10 वर्ष सश्रम कारावास तथा 23 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

