बोर्ड परीक्षा में जान-बूझकर अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉo इंद्रजीत प्रजापति ने जारी किया आदेश
बस्ती। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉo इंद्रजीत प्रजापति ने कहा है कि परीक्षा केंद्रों पर मांग के अनुरूप शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई है |
यदि कोई अध्यापक या शिक्षामित्र द्वारा बोर्ड परीक्षा 2023 में जिनकी ड्यूटी बतौर कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई है, उनके द्वारा अपनी उपस्थिति समय से सुनिश्चित नहीं कराई जाती, या जानबूझकर अनुपस्थित रहा जाता है, या ड्यूटी करने में आनाकानी कर रहे हैं, ऐसे में उनको जनहित में अनुपस्थिति माना जाएगा तथा नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


