हत्या की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने पर क्षेत्र के लोगो से पुलिस टीम हुई सम्मानित

24 घंटे के भीतर खुलासा करने पर क्षेत्र के लोगो से पुलिस टीम हुई सम्मानित

(ज्ञानचन्द द्विवेदी)

बस्ती। विगत दिनों पहले लालगंज थाना क्षेत्र के भुवनी गांव से शनिवार की रात एक मांगलिक कार्यक्रम से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब आठ वर्षीय बालिका का शव रविवार की सुबह गांव के पास स्थित पोखरे में कीचड़ में मिला। परिवार के लोगों ने बालिका के हत्या की आशंका जताई थी। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घण्टे के भीतर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस सक्रियता से प्रभावित भाजपा मण्डल अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल की अगुवाई में क्षेत्रवासियो ने लालगंज थाने के थाना अध्यक्ष महेश सिंह सहित उनकी टीम को महसों कार्यालय पर सम्मानित किया।


मण्डल अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहाँ इस तरह की घटना नही होनी चाहिए पर तत्काल प्रभाव में जिस तरह से लालगंज पुलिस ने इस बड़ी घटना का खुलासा घटना के 24 घंटे के भीतर किया है यह वाकई काबिले तारीफ है।

इस मौके पर शशिभूषण पाण्डेय, चंद्रशेखर त्रिपाठी, दिवाकर सोनी, अनिल सोनकर, रमेश कश्यप, वेद प्रकाश तिवारी, अरुण पाण्डेय, साधु पाण्डेय, शिव कुमार मिश्रा, राम भरत गोस्वामी, सुदामा यादव, अरविंद गोस्वामी सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.