सोनहा पुलिस ने 25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बता दे पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सोनहा पुलिस ने आज स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनहा बाजार से 25000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल के लिए रवाना कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रविंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं इस अभियुक्त की काफी दिनों से तलाश थी। आज इसे सोनहा बाजार से गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

