बस्ती। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, 40 वाहनों का काटा चालान
बता दे शासन के निर्देश पर जनपद में आज हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर कई जगह पर चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान पीएसआई कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में शहर में कई जगहों पर अभियान चलाते हुए 40 वाहनों का चालान भी काटा गया बातचीत के दौरान यातायात प्रभारी कामेश्वर सिंह ने बताया शासन के निर्देश पर आज से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया है जो अभी आगे भी चलेगा, आज पहले दिन लगभग 40 वाहनों का चालान काटा गया है।