भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद ने अपने विभिन्न कार्यों की बताई उपलब्धियां
बस्ती। भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद द्वारा आज एक वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि संस्था द्वारा भारत के 18 प्रदेशों में संचालित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई इसके अलावा महिलाओं और बेरोजगारों को दिए जा रहे प्रोत्साहन को के बारे में भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि यह परिषद 312000 बेरोजगार बालिकाओं को रोजगार के लिए प्रति बालिका एक सिलाई मशीन और सिलाई सेंटर का सर्टिफिकेट प्रदान कर उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रोत्साहित करती है, इसके अलावा भीषण ठंडी के दौरान 12 लाख गरीब मजदूरों में कंबल और साड़ी का भी वितरण भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद द्वारा किया गया।