(ज्ञानचंद द्विवेदी)
कलवारी। कलवारी चौराहे पर गुरुवार की रात मे दो ट्रक की आपस में टक्कर हो गयी। जिससे एक ट्रक फल व मीठा की दुकान मे जा घुसी।जिससे दुकान का सामान नुकसान होने के साथ दोनो ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । कोई हताहत नही हुआ सुबह कलवारी पुलिस ने ट्रक को क्रेन से हटवाकर यातायात बहाल करवाया।
गुरुवार की रात करीब ग्यारह बजे रामजानकी मार्ग पर चिलमाबाजार की तरफ से आलू लदी आ रही ट्रक कलवारी चौराहे को पार करते समय लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर बस्ती से गायघाट जा रही ट्रक से टकरा गयी ।जिससे दोनो ट्रक क्षतिग्रस्त हो गयी।और ट्रक मे सवार लोग बाल बाल बच गये ।आलू लदी ट्रक दुकान मे घुसने के कारण अमरजीत फल की दुकान,ध्रुव चंद की गुमटी व बिमलेश का टीन सेड टूट गया। वही स्थानीय पुलिस ने क्रेन द्वारा ट्रक को किनारे करवा कर
यातायात बहाल करवाया।

