(ज्ञानचन्द द्विवेदी)
बस्ती। महादेवा क्षेत्र के धौरूखोर के बगियापुरवा में एक पेड़ पर मधुमक्खियों ने महीनों से अपना आशियाना बना रखा है जिसके चलते आये दिन गांव वासियों को खतरा बना रहता है अक्सर मधुमक्खियों के हमले से लोग घायल हो जाते हैं। इसी गांव के 60 वर्षीय बाबूराम राजभर आज खेती बारी करने निकले थे कि अचानक झुंड बनाकर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मामला स्थिर होने के बाद गांव वासियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर स्थानीय चिकित्सा केंद्र पर भेजा, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


