बस्ती: जिलाधिकारी ने कस्तूरबॉ गॉधी बालिका विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश

  (ज्ञान चन्द्र दिवेदी)

कुदरहा, बस्ती । जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कुदरहा ब्लॉक में कस्तूरबॉँ गॉँधी बालिका विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। ब्लॉक परिसर में 90 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय सभागार का शिलान्यास किया। उन्होने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था ठीक ना पाए जाने पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तथा गणित की शिक्षिका के विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। 

पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गणित, अंग्रेजी एवं पहाड़ा सही-सही लिखे जाने पर उन्हें टाफी देकर पुरस्कृत किया। निरीक्षण के दौरान ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति उपस्थित रहे। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जिलाधिकारी ने कक्षा 7 में रेखा गणित के प्रश्न छात्राओं से पूछे। कोण तथा बीजगणित के सवालों के बारे में जानकारी लिया, जिसे छात्राएं नहीं बता पाई। यद्यपि कि गणित की शिक्षिका ने बताया कि क्लास में शाम को भी वह बच्चों को पढ़ाती है। समुचित टाइम टेबल ना बनाए जाने तथा अध्यापकों द्वारा नियमित क्लास न लेने की स्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त किया।


उन्होंने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से कहा कि बगल में कार्यालय होने के बावजूद उनका सुपरविजन खराब है। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में कक्षा 9 से 2 तक की छात्राओं के लिए बन रहे विद्यालय का निरीक्षण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.