भाजपा मंडल कार्यसमिति/डाटा प्रबंधन एवं उपयोगिता कार्यशाला का आयोजन

भाजपा मंडल कार्यसमिति/डाटा प्रबंधन एवं उपयोगिता कार्यशाला का आयोजन



यूपी, बस्ती। भाजपा मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज मोहन मोदनवाल की अध्यक्षता में आयोजित मंडल कार्यसमिति / डाटा प्रबंधन एवं उपयोगिता कार्यशाला का आयोजन मां गायत्री इंटर कालेज कप्तानगंज के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा से रूबरू कराया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया अमरेश पांडेय व शैलेश कुमार अग्रहरी ने डाटा प्रबंधन एवं सरल ऐप के माध्यम से पदाधिकारियों को जोड़ने एवं सरल ऐप की उपयोगिता के विषय पर जानकारी दी।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा, विधानसभा सह संयोजक आई टी विभाग रवि तिवारी, मंडल महामंत्री शिव बहादुर मौर्य, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा गौरव मणि त्रिपाठी, विजय सेन त्रिपाठी "पंकज", अरविंद मिश्रा , ब्लॉक प्रमुख भोला निषाद , मनोज ओझा , प्रमोद चौधरी, मार्कण्डेय मिश्रा , अजय मोदनवाल , शिवम मिश्रा , पिन्टू सोनकर , हरेंद्र तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.