मास्टर नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए चंद्र शेखर ने बढ़ाया बस्ती जिले का मान
यूपी। वाराणसी में 5वीं मास्टर नेशनल गेम्स में भाग लेते हुए उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी चंद्रशेखर यादव ने भाग लिया। जिसमें चंद्र शेखर यादव ने एथलेटिक्स दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बस्ती जनपद के बनकटी ब्लाक क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी चंद्रशेखर यादव ने जनपद का मान बढ़ाया है।
