बस्ती: डीएम से सरकारी भूमि से दबंगों का कब्जा हटवाने की मांग

 डीएम से सरकारी भूमि से दबंगों का कब्जा हटवाने की मांग

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मदरा उर्फ बाघापार निवासी रामकरन पुत्र जगत से जिलाधिकारी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। भेजे पत्र में रामकरन ने कहा है कि उनके गांव में गाटा संख्या 149 खलिहान रकबा 308 एअर एवं गाटा संख्या 148 ताल रकबा 122 एअर है। गांव के ही कुछ दबंगों ने उक्त भूमि पर कच्चा, पक्का मकान बनवा लिया है और छप्पर भी डाल लिया है। किसी को आने जाने का कोई रास्ता नहीं है। इससे लोग परेशान हैं। सरकारी जमीन पर जबरिया कब्जा कराने एवं करने वाले धर्मेन्द्र पुत्र राम लखन,राम दरस पुत्र सुखराम,लाल बहादुर पुत्र झिनकान,रामफूल पुत्र सहदेव,सुभाष पुत्र रामफूल,उदयराज पुत्र रामसेवक आदि शामिल हैं। उक्त लोग आये दिन धमकी दिया करते हैं।

मदरा उर्फ बाघापार निवासी रामकरन पुत्र जगत ने डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और लेखपाल एवं कानूनगो से भूकमि की पैमाइश कराकर सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाये जाने की मांग किया है। 


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.