बस्ती जिले में तैनात डीपीआरओ नमिता शरण को वित्तीय गड़बड़ी करने के मामले में शासन ने किया निलंबित

 बस्ती जिले में तैनात डीपीआरओ नमिता शरण को वित्तीय गड़बड़ी करने के मामले में शासन ने किया निलंबित 

बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन ने बस्ती जिले की डीपीआरओ को निलंबित कर दिया है। उन पर कानपुर में तैनाती के दौरान वित्तीय गड़बड़ी करने का आरोप है,इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है। बता दें जिले में तकरीबन सात महीने से तैनात डीपीआरओ नमिता शरण पर आरोप है कि उन्होंने कानपुर देहात में तैनाती के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 में सरकारी धन के खर्च में अनियमितता की। उन पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम प्रधानों का डोंगल जनपद स्तर पर मंगाकर बगैर काम कराए धनराशि कई फर्मों को ट्रांसफर कराया। जिलाधिकारी बस्ती प्रियंका निरंजन ने बताया कि डीपीआरओ नमिता शरण को शासन से निलंबित कर दिया गया है इस अवधि में उन्हें निदेशक पंचायती राज के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.