कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव में अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर में लगी आग, हादसे में एक गाय की जलकर हुई मौत
बता दे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कचोलिया गांव में आज देर शाम अज्ञात कारणों से एक रिहायशी छप्पर में आग लग गई, आग लगने से जहां रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गया वही हादसे में एक गाय की जलकर मौत हो गई। करचोलिया गांव निवासी धर्मेंद्र गौतम पुत्र केदारनाथ अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ गांव के बाहर छप्पर डालकर जीवन यापन करते थे, वहीं रिहायशी झोपड़ी के बगल में उन्होंने पशुओं को भी बांध रखा था, जिसमें से एक गाय भी थी। वही आग लगने के चलते गोवंश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी कुछ जलकर खाक हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है।

