झारखंडेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर पर आज से शुरू होगी 09 दिवसीय पंच कुण्डीय श्री सहस्र चंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा

झारखंडेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर पर आज से शुरू होगी 09 दिवसीय पंच कुण्डीय श्री सहस्र चंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा

(ज्ञानचंद द्विवेदी)

 कुदरहा। नगर पंचायत गायघाट के झारखंडेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय पंच कुण्डीय श्री सहस्र चंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के शुभारंभ के लिए आज बुधवार को सुबह आठ बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी । जिसकी संपूर्ण तैयारी कर ली गई है । 

 कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर गायघाट बाजार भ्रमण करते हुए गाना ,जनवल होते हुए रामपुर घाट के मनोरमा नदी के तट तक जायेगी जहा कलश मे जल भरकर यात्रा पुनः यज्ञ स्थली तक पहुंचेगी। कथा व्यास पर महाराज के मुखारबिन्द से प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से हरि इच्छा तक कथा चलेगी। यह जानकरी आयोजक वरूण देव राम तिवारी (शिबलू) ने दी है।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.