कप्तानगंज कस्बे में जलभराव से स्थानीय लोग परेशान, अधिशासी अधिकारी पर लगाया लापरवाही का आरोप

 कप्तानगंज कस्बे में जलभराव से स्थानीय लोग परेशान, कस्बे वासियों ने अधिशासी अधिकारी पर लगाया लापरवाही का आरोप

बस्ती। कप्तानगंज कस्बे में जलजमाव तथा जलनिकासी की समस्या से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है, पिछले कई वर्षों से लगातार समुचित जल निकासी की व्यवस्था ना होने और नालों की साफ सफाई नहीं होने से लोगों के घरों में गंदा पानी बरसात के मौसम में पहुंच जाता है, जब भी कोई तेज रफ्तार गाड़ी पानी होकर गुजरती है तो सड़क पर जमा गंदे  पानी का छीटा लोगों के घरों में चला जाता है जिससे कस्बे वासी काफी परेशान है। यह नजारा कप्तानगंज कस्बे में स्थित नगर पंचायत कार्यालय के ठीक सामने का है जहां नाले के गंदे पानी से सड़क लबालब भरी है।


ऐसे में लोगों को आने जाने में काफी असुविधा हो रही है। नालियों की साफ सफाई ना होने से बरसात के मौसम में हल्की बारिश होने पर भी नालियों का गंदा पानी सड़कों के ऊपर बहने लगता है और लोगों के दरवाजे तक पहुंच जाता है। गंदा पानी पहुंचने से जहां दुर्गंध से लोगों को रहना मुश्किल हो जाता है वही संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी लोगों के अंदर भय बना रहता है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।


भाजपा मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज मोहन मोदनवाल ने बताया अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कप्तानगंज की लापरवाही के चलते बार-बार ऐसा हो रहा है उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल ने अधिशासी अधिकारी पर नाली सफाई में लाखों रुपए के घोटाले का भी आरोप लगाया।


  हालांकि मामलर को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कप्तानगंज ने सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सारे आरोप झूठे व बेबुनियाद है नाली सफाई के नाम पर अभी कोई पैसा नही निकला है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.