मुख्यमंत्री ने होली पर दी 115 बसों की सौगात

मुख्यमंत्री ने होली पर दी 115 बसों की सौगात



मुख्यमंत्री ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की नवीन बस सेवाओं का किया शुभारभ


यूपी,लखनऊ। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आजादी के अमृत महोत्सव का पहला वर्ष मना रहा है। इस ऐतिहासिक कालखंड में देश आगामी 25 वर्षों की यात्राओं, संकल्पों एवं जज्बों को लेकर आगे बढ़ने जा रहा है। प्रथम वर्ष में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अपनी स्थापना के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण कर एक नई शानदार यात्रा के लिए कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सुगम यात्रा कराने के साथ ही, होली के पूर्व नई बसों को अपने साथ जोड़ रहा है। परिवहन निगम द्वारा यह एक अच्छा प्रयास है। परिवहन निगम को सुगम बस सेवा के लिए राज्य सरकार सहयोग करेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की नवीन सेवाओं के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने नई राजधानी सेवा की 76 एवं साधारण सेवा की 39 नवीन बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने आनॅलाइन रिजर्वेशन एवं यात्री फीडबैक ऐप ‘यू0पी0 राही’ को लाॅन्च किया। उन्होंने परिवहन निगम के 50वें स्वर्णिम वर्ष के ‘लोगो’ का अनावरण किया। परिवहन निगम की स्वर्ण जयंती के अवसर पर डाक विभाग द्वारा जारी विशिष्ट आवरण एवं विरूपण का अनावरण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.