महिला रसोईया से मालिश कराने का वीडियो वायरल

 महिला रसोईया से मालिश कराने का वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर। बांसी क्षेत्र के एक मदरसे में चारपाई पर लेटकर प्रधानाचार्य महिला रसोइया से मालिश करा रहे थे। उनके इस कृत्य का वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद से ही मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए अल्पसंख्यक विभाग ने आरोपी प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति बिस्तर पर लेटा हुआ है, एक महिला उसके दोनों पैरों में तेल मालिश करते दिख रही है। कस्बेवासियों का कहना है कि रसोइया का काम बच्चों का भोजन बनाना है। महिला रसोईया से ऐसा कराना अपराध है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोग प्रधानाचार्य की निंदा कर रहे हैं, जबकि लोगों ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को वीडियो भेजकर कार्रवाई की मांग की है।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.