नगरीय निकायों की मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, 17 मार्च तक आवेदन कर बन सकते हैं मतदाता
बस्ती। नगरीय निकायों की मतदाता सूची का आज प्रकाशन किया गया है। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि ऐसे नागरिक जिन्होंने 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है वह अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फार्म भर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 17 मार्च है। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम संशोधन या हटाने के लिए भी फार्म भर सकते हैं। इसका निस्तारण 18 से 22 मार्च तक किया जाएगा। 23 से 31 मार्च तक पूरक सूची की पांडुलिपि तैयार की जाएगी। अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अप्रैल को किया जाएगा। उन्होंने नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं से अपील किया है कि समय अंतर्गत फार्म भर कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा लें।

