हर्रैया पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक से बरामद किए 90 लाख की कीमत के अवैध कफ सीरप
आप को बता दें दिनांक 28.03.2023 को हरैया पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान समय करीब 08:30 बजे रात्रि में गजानन ढाबा पर ट्रक संख्या UP90T1890 के ड्राइवर व उसमे बैठे दो लोग हरैया पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक छोड़कर भाग गय़े । ट्रक की जांच की गई तो प्याज के बोरो के नीचे गत्ते में कुछ दवा की शीशी दिखाई दी, जिसपर ड्रग्स इस्पेक्टर बस्ती एवं सिद्धार्थनगर की निगरानी में 1.PHESEDYL कफ सिरप का 9752 शीशी व ESKUF कफ सिरप का 247 गत्ते में 39995 शीशी सम्पूर्ण योग 49747 शीशी बरामद कर थाना हरैया पर मु0अ0स0 101/2023 धारा 8/21/29 NDPS ACT व धारा 18/27 औषधिय एवं सौदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 बनाम वाहन स्वामी लालमन प्रताप सिंह पुत्र राजासिंह निवासी अमन शहीद जिला हमीरपुर व दो अन्य के विरुद्ध पंजीकृत कर ट्रक को MV ACT में सीज किया गया ।
बरामदगी का विवरण
1. PHESEDYL कफ सिरप का 9752 शीशी ।
2.ESKUF कफ सिरप का 39995 शीशी ।
3.ट्रक नं0 UP90T1890 ।
4. 240 बोरी प्याज ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक हरैया श्री शैलेश कुमार सिंह जनपद बस्ती ।
2.महिला निरीक्षक अनीता यादव थाना हरैया जनपद बस्ती।
3.व0उ0नि0 सुरपति त्रिपाठी थाना हरैया जनपद बस्ती ।
4..उ0नि0 मनोज कुमार दुबे थाना हरैया जनपद बस्ती।
5. हे0का0 रामेश्वर पाण्डेय व का0 विश्वजीत विश्वकर्मा थाना हरैया जनपद बस्ती ।



