मार्ग दुर्घटना में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सहित चार घायल
(आनंदधर द्विवेदी)
बता दें बस्ती जिले में सड़क दुर्घटना में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं । पहली घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोविदपारा गांव के निकट की है जहां बुधवार शाम करीब पांच बजे दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गोविदपारा के रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी उदय नरायन पाठक और विकास कुमार निवासी बसंतपुर घायल हो गए।घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया, डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दूसरी घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर रमवापुर के निकट देर शाम सात बजे की है जहां एक बाइक ठेले से टकरा गई।घटना में बाइक चालक संतराम गिरी निवासी सरैया थाना दुबौलिया और ठेला चालक नबाव अली निवासी धरमूपुर थाना दुबौलिया जिला बस्ती घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।


