पाऊं बाजार में बसपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
(ज्ञान चन्द द्विवेदी)
कलवारी। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का बसपा कार्यकर्ताओं ने पाऊं बाजार में जोरदार स्वागत किया। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष किसी विशेष कार्य हेतु गोरखपुर जा रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा की पाल समाज ओबीसी व सर्व समाज बसपा के साथ है सर्व समाज बसपा के साथ तो 2007 में मायावती मुख्यमंत्री बनी थी। निकाय चुनाव को लेकर बसपा की तैयारियां हो रही है। सभी बसपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को जिताने का कार्य करें। इस मौके पर रामचेत निराला, छटंकी प्रसाद गौतम, गुरुदेव निगम, मस्तराम प्रजापति, प्रदीप गौतम, सदरे आलम, मनोज कुमार सोनी, लक्ष्मीचंद खरवार, राकेश गौतम, सजीवन मौर्य, राजेंद्र यादव, चंद्रप्रकाश यादव, संग्राम मौर्य, अशोक मौर्य, प्रमोद मौर्या राम प्रकाश चौधरी रामनाथ पाल, छबि लाल, रघुनाथ पाल, ओम प्रकाश यादव, संतराम मौर्य, हरिश्चंद्र व अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे ।


