बानपुर गांव में वांछित वारंटी के घर की हुई कुर्की
(आनंदधर द्विवेदी)
बनकटी। बस्ती जनपद के लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर गांव निवासी वांछित वारंटी के घर की शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुर्की की गई। ज्ञात हो वर्ष 2009 में मारपीट सहित जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे वारंटी सुखई के घर कोर्ट के आदेश पर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल व लालगंज पुलिस टीम ने घर में रखे सामान को कब्जे में ले लिया। उक्त मुकदमे में 18 वर्ष से फरार सुखई घर में ताला बंद करके फरार है।

