कप्तानगंज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कप्तानगंज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल



यूपी,बस्ती। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के दिशा निर्देश के क्रम में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज थाना प्रभारी रोहित उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

कप्तानगंज पुलिस ने थाने पर दर्ज मुकदमा धारा 376, 523, 506 के आरोपी राहुल कुमार पुत्र रमेश कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बघौडा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के लिए रवाना किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी रोहित कुमार उपाध्याय, निरीक्षक तहसीलदार वर्मा, कांस्टेबल कपिश राय एवं कांस्टेबल राकेश यादव का नाम शामिल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.