मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे दुबौलिया, स्वo डॉ वाई डी सिंह के मूर्ति का करेंगे अनावरण

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बस्ती आगमन आज, दुबौलिया में स्वo डॉ वाई डी सिंह के मूर्ति का करेंगे अनावरण


(आनंदधर द्विवेदी)

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर द्वारा आज 28 मार्च को एडी एकेडमी धर्मुपुर दुबौलिया बाजार बस्ती में पूर्वान्ह 11.25 आयेंगे। उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी। उन्होंने बताया कि 11:30 बजे से डा. वाईडी सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं जनसभा करेंगे। तत्पश्चात् 12.40 बजे से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल संम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक-02, पुलिस उपाधीक्षक-06, निरीक्षक/थाना प्रभारी-40, उपनिरीक्षक-120, महिला उपनिरीक्षक-07, मुख्य आरक्षी/आरक्षी-480, महिला आरक्षी-87, यातायात पुलिस-20 पी0ए0सी0-01कम्पनी, फायर टेण्डर-03, फोम टेण्डर-01 की ड्यूटी लगाई गई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.