मुंडेरवा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित ने लापता नाबालिग बेटी के बरामदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार
बता दें बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव से मिलकर लापता नाबालिग बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है पीड़ित पिता ने बताया कि उसके गांव का ही एक युवक उसके 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को भगा ले गया था, मामले में मुंडेरवा थाने पर विगत दिनों मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने में बैठाया था लेकिन दूसरे दिन उसको थाने से छोड़ दिया गया, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को अपनी व्यथा सुनाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा अपने नाबालिग बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है।

