चंद्रगुप्त मौर्य प्रभा वंश महिला महाविद्यालय पर मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल पर आयोजित हुई कार्यशाला

 चंद्रगुप्त मौर्य प्रभा वंश महिला महाविद्यालय पर मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल पर आयोजित हुई कार्यशाला

बनकटी। मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल पर 11वें समूह का एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को चंद्रगुप्त मौर्य प्रभा वंश महिला महाविद्यालय पर किया गया। फ्रेंडली क्लीनिक के अतंर्गत सिफ्सा तथा मेंटल हेल्थ पर आधारित कार्यशाला में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल पर कार्यशाला का आयोजित हुई।


कार्यक्रम का शुभारंभ संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मु0 इकबाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके किया। नोडल अधिकारी डॉ0 सुनील कुमार गौतम ने परियोजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और इसके प्रचार और प्रसार के लिए सबको जागरूक किया।

मुख्य अतिथि राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मु0 इकबाल ने इंटरनेट और मोबाइल के दुष्प्रभाव के बारे में बताया तथा इससे बचने का उपाय बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 अनीता मौर्य ने छात्राओं को नियमित व्यायाम तथा स्वास्थ्य जीवनशैली जीने के उपाय बताए। कार्यक्रम अधिकारी ज्योति पाल ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित उपाय के बारे में बताया।

इस अवसर पर महा विद्यालय के  संस्थापक वंश राज मौर्य, प्रबन्धक डॉ0 अनिल कुमार मौर्य, प्राचार्य डॉ0 अनीता मौर्य, सरोज मौर्य, विजय यादव, श्रृंखला पाल, शहनुमा अंजुम, सरस्वती, शिखा पान्डेय,  श्रेया पाण्डेय सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.