सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
यूपी, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज कस्बे में बीती रात करीब दस बजे बड़ौदा यूपी बैंक के सामने भयानक हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जाकर भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को उसके सिर पर लगा हेलमेट भी नही बचा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। सिर फट गया और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के जिभियांव निवासी तेईस वर्षीय युवक प्रदुम्न पुत्र रतिराम के रूप में हुई है। वह घर जा रहा था। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
