विद्यालय का ताला तोड़कर राशन व बर्तन उठा ले गए चोर,जांच में जुटी पुलिस
संवाददाता: ज्ञान चंद्र द्विवेदी
यूपी बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के रामजानकी के चकदहा चौराहे पर स्थित कंपोजीट जुनियर हाईस्कूल चकदहा के विद्यालय का बीती रात ताला तोड़कर राशन व बर्तन उठा ले गए चोर सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया
कलवारी थाना क्षेत्र के रामजनकी मार्ग पर स्थित कंपोजीट विद्यालय चकदहा बुधवार की बीती रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखा राशन एवम बर्तन उठा ले गए चोर इतना सातिर दिमाग वाले थे की विद्यालय में मौजूद एक एक कमरे,आफिस,किचन व शौचालय तक का ताला तोड़ दिया।
रसोइया ने बताया कि आज भी सबसे पहले विद्यालय में मैं पहुंची और जैसे ही गेट खोलकर विद्यालय में आफिस के सामने पहुंची तो आफिस का ताला टूटा देख भौचक रह गई और अन्य कमरों की तरफ देखा तो उसका भी ताला टूटा हुआ था रसोइया ने विद्यालय में चोरी की घटना से प्रधानाध्यक को तुरंत अवगत करा दिया
कुछ समय बाद जब प्रधानाध्यापक व अन्य अध्यापक गण भी विद्यालय पहुंचे तो आफिस में रखा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था जिसकी सूचना 112 को दिया मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया
प्रधानाध्यापक गोविंद पांडेय ने बताया कि विद्यालय के बाउंड्री वॉल उच्ची कृत के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन उनके द्वारा मेरी बात को दबा कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है अगर उच्चाधिकारियों ने मेरे द्वारा उठाए गए मुद्दे को गंभीरता से लेकर बाउंड्री वॉल का उच्चीकरण कराया होता तो आज यह चोरी की घटना नहीं होती l
