दुबौलिया स्थित ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा योग संस्थान पर भारतीय किसान संघ ने मनाया स्थापना दिवस

 दुबौलिया स्थित ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा योग संस्थान पर भारतीय किसान संघ ने मनाया स्थापना दिवस

(आनंदधर द्विवेदी)

बता दे बस्ती जनपद के दुबौलिया स्थित ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा योग संस्थान पर भारतीय किसान संघ ने अपना स्थापना दिवस गोरख प्रांत मंत्री डॉ चक्रधर द्विवेदी की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया। स्थापना समारोह में प्रदेश तथा प्रांत के कई पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ चक्रधर द्विवेदी ने कहा कि भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च 1979 को राजस्थान के कोटा शहर में किया गया था साथ ही साथ इसके विश्व का विस्तार के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है आज भारत की शान देश भर के सभी प्रांतों में स्थापना दिवस मना रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश किसानों का देश है इसलिए किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई प्रत्येक योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए हम सभी किसानों को एक संगठन में रहना चाहिए संगठन में ही शक्ति है । बैठक में गोरक्ष प्रांत मंत्री डॉ चक्रधर द्विवेदी राजेश मिश्र दयाराम देवधर द्विवेदी पंडित मुन्ना शास्त्री आलोक धर द्विवेदी अजय सिंह अभिषेक द्विवेदी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चार पांच तथा 6 मार्च को स्थापना दिवस मनाया जाना था जिसके क्रम में आज अंतिम दिन कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.