आगामी त्योहारों को लेकर लालगंज चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक
(ज्ञानचन्द द्विवेदी)
बस्ती। होली और शब ए बारात को लेकर लालगंज पुलिस ने शांति समिति की बैठक की, जिसमे शांति समिति के सदस्य और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से होली और शब ए बारात को शांति तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर चर्चा हुई।
चौकी प्रभारी छोटे लाल सिंह ने बताया कि प्रभार लेते ही सबसे होलिका दहन के स्थलों का निरीक्षण किया गया है, किसी प्रकार की समस्या नही होने पाएगी।लोगों से सहयोग की अपील की और दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए चर्चा किया। शब ए बारात पर मुस्लिम धर्म के लोग मजारों और कब्रिस्तानों पर जा कर फ़ातेहा पढ़ते हैं और मस्जिदों में इबादत करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और आपके साथ है, आपके सहयोग से सभी त्योहार शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जाएगा।
इस दौरान लालगंज के प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता बबलू, विजय शंकर दुबे, संजू बाबा, पक्कू उपाध्याय, सियाराम वर्मा, संजू गोस्वामी, दिनेश निषाद, रमेश यादव, मौलाना शकील, अब्दुल रहीम, इरशाद, राइस अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

