सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन
यूपी, बस्ती। सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के प्रथम दिवस में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई एवं मानस के रसिक प्रवक्ता नागा महंत गिरजेश दास महाराज दिगंबर अखाड़ा चित्रकूट बैठक पोखरा सरकार ने बताया की राम का नाम ही इंसान को भवसागर से पार कर सकता है। इस कथा से समस्त क्षेत्र आमजन मानस में अमन-चैन सुख समृद्धि व दैवीय आपदा जैसी बाधाओं से मुक्ति के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस मौके पर आचार्य शोभाराम पाण्डेय, विवेक पाठक, अशोक बाबा, विकास, शुभम ,सुनील, सरयू शुक्ला, कक्कू शुक्ला, प्रेमनाथ, घनश्याम तिवारी, राजेंद्र, अंकित तिवारी, राजा पाठक ,विकास शुक्ला व कार्यक्रम के मुख्य यजमान पूर्णमासी, सुशीला, गार्गी, सुनीता, रागिनी, पिंकी,सोनी, गीता ,सौम्या, पूजा, कीर्ति,श्रद्धा, निधि, कुशलावती, सोनमती आदि लोग बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा पोखरनी पोखरा मार्ग पर सम्मय माता मंदिर पर आयोजित हैं। यजमान ने समस्त क्षेत्रवासी एवं भक्तगण को सपरिवार सादर आमंत्रित किया है।

