छावनी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत,आधा दर्जन से ज्यादा घायल
छावनी थाना क्षेत्र के सोनहवा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित सफारी गाड़ी का टायर फटने से सफारी गाड़ी पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हुए हुए है जिनको इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया शेष घायलों को अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतक विशाल अंबेडकर नगर तथा शिव मोहन पाठक फैजाबाद के रहने वाले हैं।

