हड़ताल के दौरान दोषी बिजली कर्मियों पर दर्ज होगी FIR, मंडलायुक्त ने दिया निर्देश

 हड़ताल के दौरान दोषी बिजली कर्मियों पर दर्ज होगी FIR, मंडलायुक्त ने दिया निर्देश

बस्ती। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य अभियंता विद्युत को निर्देश दिया है कि हड़ताल के दौरान विद्युत कर्मियों द्वारा तार काटा गया, सायकिल की चेन डाली गयी। उन्होंने इसके लिये दोषी कर्मचारियों पर एफ.आई.आर. कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विद्युत बिल बकाये की वसूली के लिये प्रत्येक खण्ड में एक-एक गाड़ी सम्बन्धित तहसील को उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में उद्यमियों की ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होना है अतः प्राथमिकता पर उन्हें विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करायें। समीक्षा में उन्होंने पाया कि उर्जीकरण के लिये 909 आवेदन अभी भी लम्बित हैं।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.