नितिन गडकरी ने भगवान श्रीकृष्ण से की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना कहा, दुष्टों का नाश कर रहे हैं योगी

 नितिन गडकरी ने भगवान श्रीकृष्ण से की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना कहा, दुष्टों का नाश कर रहे हैं योगी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए उनकी तुलना भगवान कृष्ण से की। गडकरी ने मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मुखातिब होते हुए कहा, 'जैसा भगवान कृष्ण ने किया, योगी जी भी सज्जन लोगों की सुरक्षा के लिए उसी तरह से काम कर रहे हैं।  

उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं, जो समाज के लिए खतरनाक हैं, इस दौरान गडकरी ने कानून व्यवस्था और विकास के पैमाने पर योगी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना श्रीकृष्ण से की। कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवतगीता में कहा है कि जब-जब दुष्ट प्रवृत्ति, समाज के लिए घातक, अन्यायी व अत्याचारियों का प्रभाव बढ़ता है, लोगों की रक्षा के लिए मैं अवतार लेता हूं। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने सज्जनों के रक्षार्थ दुर्जनों का नाश कर रहे हैं। उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं।

उनके शासन में सज्जनों में आत्मविश्वास बढ़ा है। दुर्जनों पर प्रहार भगवान श्रीकृष्ण का संदेश था। ज्ञात हो यूपी में लगातार माफियाओं की कमर तोड़ी जा रही है। उनकी अवैध कमाई पर बुलडोजर चल रहे हैं। तमाम शूटरों और अपराधियों को या तो जेलों में डाल दिया गया है या एनकाउंटर में मार गिराए गए हैं। यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक माफियाओं में खलबली मची है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.