नवागत पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा सोनहा व वाल्टरगंज थाने का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
बस्ती। नवागत पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा जनपद बस्ती का कार्यभार ग्रहण किया गया तथा आते ही थाना सोनहा व थाना वाल्टरगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय आदि का भ्रमण किया गया । थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा हाल में हुए घटनाओं के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिस अधीकारी/कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को निर्देश दिया गया कि वे अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहे क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करें।

