त्योहारों को लेकर थानाध्यक्ष लालगंज की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक
(ज्ञान चन्द द्विवेदी)
बनकटी। जिले के लालगंज थाना में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना अध्यक्ष लालगंज महेश सिंह ने कहा कि त्यौहार में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार नवरात्रि,रामनवमी और रमजान एक साथ शुरू हो रहे हैं। तीनों त्योहारों को सभी लोग आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने आगे बताया शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और सभी पर नजर रखेगी अफवाह फैलाने और अराजकता करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी
इस मौके पर परिसर में थाना क्षेत्र के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामभवन प्रजापति, इंद्रेश यादव भानु प्रताप यादव, कुदरहा चौकी प्रभारी अरविंद यादव, उप निरीक्षक इंद्रेश यादव,का0 हनुमान यादव, का0रजनीश यादव के साथ सभासद, प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय,राजकुमार मिश्रा,राम किशुन चौधरी, अनिल मौर्य, मो.अकरम , इरशाद के अलावा क्षेत्र के तमाम संभ्रांत नागरिक व वरिष्ठ पत्रकारजन उपस्थित रहे।


