विद्यालय में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन
यूपी, बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के रखिया गांव में स्थित राम निहोर सिंह इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सोमवार की रात लगभग आठ बजे हुआ जो देर रात तक चलता रहा।
बाल कलाकारों के रंगारंग प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। वैष्णवी ओझा, प्रियंका, शशि मौर्य, लक्ष्मी यादव, प्रिया यादव, पूजा, प्रतिष्ठा, प्रज्ञा, लक्ष्मी,एकता, पल्लवी, शिवानंद,यश चौधरी, सनी, विशाल, अमित, दीपक, अमरेश ने सरस्वती वंदनाा, स्वागत गीत, राष्ट्रगीत, कव्वालीी, कैसेट डांस, बसंत गीत, डांडियाा, राजस्थानी गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ऐसा समा बांधा कि उपस्थित जनसमूह खराब मौसम के बावजूद देर रात तक मंच की तरफ टकटकी लगाकर देखता रहा ।
जिसमें देश गीत संदेशे आते हैं व कैसेट डांस छोड़ेंगे न हम तेरा साथ रे साथी तथा कवि सम्मेलन वा नाटक सास बहू ने खूब तालियां बटोरी।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद शिवपूजन आर्य, प्रबंधक डॉ0 रघुनाथ चौधरी, प्रधानाचार्य सूर्य कांत ओझा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
इसके पश्चात कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है । इन्हीं छोटे-छोटे कार्यक्रमों से जब बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है तो बड़े-बड़े कलाकार देश को मिल जाते हैं, इसलिए अनिवार्य रूप से विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किसी ना किसी बहाने होना ही चाहिए । कार्यक्रम को डॉ0 पंकज सिंह, डॉ0 रघुवर पांडेय,डॉ0विनोद कुमार उपाध्याय, डॉ0 अरविंद कुमार मिश्र, एसपी आर्य आदि ने संबोधित किया । प्रबंधक डॉ0 रघुनाथ चौधरी प्रधानाचार्य सूर्यकांत ओझा ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अजय ओझा सिंटू ने किया।
जहां पर अमितेश उपाध्याय, अजय ओझा, शशिधर श्रीवास्तव, दयाराम गौड़, सुरेंद्र लाल वर्मा, दिलीप यादव, रामचंद्र यादव, रेशमा, संजू, अनुपम,सुनीता भारती, रामदेव मौर्य मौजूद रहे ।

