शादी के लिए मेकअप कराने पहुंची दुल्हन का ऐसा बिगड़ा चेहरा कि कैंसल हो गई शादी, ब्यूटिशियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कर्नाटक के हसन जिले के अरासिकेरे में एक लड़की ने शादी में मेकअप के लिए ब्यूटिशियन को बुक कराया,इस दौरान ब्यूटिशियन ने दुल्हन से नया और काफी प्रभावी बोलकर नई तरह का मेकअप कराने के लिए कहा। दुल्हन ने ब्यूटिशियन की बात मानकर रजामंदी दे दी। जबकि इससे पहले उसने किसी तरह का ट्रायल नहीं लिया था।
ब्यूटिशियन ने जैसे ही दुल्हन के चेहरे पर मेकअप लगाना शुरू किया, तभी उसके चेहरे पर झनझनाहट और जलने जैसा फील होने लगा, इस मेकअप के बाद दुल्हन का चेहरा बेहद सूज गया और काला पड़ गया। ऐसा होने के तुरंत बाद दुल्हन को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि वो खतरे से बाहर है।
दुल्हन के साथ ऐसा होने पर तत्काल शादी कैंसल हो गई। दोनों परिवार के लोग इस बात पर राजी हुए कि जब दुल्हन ठीक हो जाएगी तब शादी की नई तारीख तय करेंगे। इसके साथ ही दुल्हन के परिवार ने ब्यूटिशियन के खिलाफ पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया ।


