ज्वाइन करते ही एक्शन में दिखे नवागत पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, आधी रात कप्तानगंज थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

 ज्वाइन करते ही एक्शन में दिखे नवागत पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, आधी रात कप्तानगंज थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण


बता दें नवागत पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा बीती रात जनपद बस्ती के थाना कप्तानगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय आदि का भ्रमण किया गया व थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिस अधीकारी व कर्मचारीगण के साथ मीटिंग कर उन्हें सख्ती के साथ चेताया कि हर हाल में जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उनपर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी कलवारी, थानाध्यक्ष कप्तानगंज, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती व थाने के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.